Search

स्वतंत्रता सेनानी स्व. ''यदु बाबू'' के घर पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख, बेटे बृजनंदन सहाय को किया सम्मानित

यदु बाबू के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया 

Medininagar : 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, मेदिनीनगर में आयोजित राजकीय समारोह में झंडोत्तोलन करने के बाद राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शहर के जेलहाता पहुंचे. यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सह संविधान सभा के सदस्य रहे स्व. यदुवंश सहाय ``यदु बाबू`` के पुत्र बृजनंदन सहाय उर्फ मोहन बाबू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यह गर्व का विषय है कि स्व. ``यदु बाबू`` संविधान सभा के सदस्य रहे. उन्होंने कहा कि यदु बाबू जैसे महान विभूतियों के योगदान के फलस्वरुप ही हमारा देश आज यहां तक पहुंचा है. उन्होंने कहा कि यदु बाबू के घर आने का उद्देश्य इनके परिजनों को यह अहसास दिलाना है कि आज भी आप सरकार की नज़र में है. आज भी आपकी उतनी ही महत्ता है जितना कि उस दिन था. इस अवसर पर यदु बाबू के परिजन उपस्थित रहे.

एमएमसीएच पहुंचे मंत्री, बच्ची का जाना हाल 

स्व. यदु बाबू के परिजनों से मुलाकात करने के पश्चात मंत्री बादल पत्रलेख एमएमसीएच पहुंचे. यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बीसीसी मिशन बालिका विद्यालय की बच्ची सुमन उरांव का हाल-चाल जाना व बच्ची को निजी स्तर से आर्थिक सहयोग भी किया. बता दें कि पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य राजकीय समारोह के दौरान बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी थी, जिसे तुरंत एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-mortal-remains-of-the-martyr-sub-inspector-reached-the-village/">पलामू

: पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद सब इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//