Search

 
 
 

फ्रीडम टू वॉक चैलेंज: सिटी लीडर्स कैटेगरी में रांची तीसरे नंबर पर

 
Ranchi: केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित फ्रीडम टू वॉक, साइकिल और रन चैलेंज में एक बार फिर रांची के सिटी लीडर्स ने बाजी मारी है. इस चैलेंज के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में रांची से राज्य सरकार के 15 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था. दो क्वार्टर में आयोजित इस चैलेंज में फ्रीडम टू वॉक के लिए रांची को देश भर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. शनिवार को मंत्रालय की ओर से पुणे के पिंपरी-चिंचवड में आयोजित समारोह में रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सिटी लीडर्स टीम के सदस्य जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार और जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने यह सम्मान प्राप्त किया.

जीएम को मिले दो प्रमाण पत्र

वहीं व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा श्रेणी में फ्रीडम टू वॉक के लिए रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार को क्वार्टर वन और क्वार्टर 2 में क्रमशः सेकेंड और थर्ड स्थान प्राप्त हुआ है. दोनों क्वार्टर के लिए नंदकुलियार को दो प्रमाण पत्र मंत्रालय की ओर से दिया गया. इससे पहले भी इस प्रतियोगिता में नंदकुलियार को व्यक्तिगत श्रेणी में सम्मानित किया जा चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही