Search

फ्रांस के राजदूत ने पीवीयूएनएल का किया दौरा

Ramgarh : भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन और लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने गुरुवार को पतरातू परियोजना का दौरा किया . इस दौरान पीवीयूएनएल और बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) ने मुख्य संयंत्र गेट पर उनका स्वागत किया. सुरक्षा पार्क में सीआईएसएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उसके बाद पौधारोपण किया गया. इसके अतिरिक्त, परियोजना की प्रगति और सामुदायिक विकास पहलों पर प्रकाश डालने वाली एक संक्षिप्त प्रस्तुति दिखाई गई. एचई इमैनुएल लेनैन ने प्लांट का दौरा किया और बॉयलर और जीआईएस की प्रगति की समीक्षा की. इमैनुएल लेनैन ने CO2 उत्सर्जन को कम करने और समुदाय की आजीविका में सुधार के लिए किये जा रहे कार्य की सराहना की. वहीं जयंत सिन्हा ने परियोजना की प्रगति की प्रशंसा करते हुए टीम पीवीयूएनएल को लक्ष्य के अनुसार इकाइयों की स्थापना के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp