Search

 
 
 

फ्रांसीसी फिल्म ‘एनाटोमी ऑफ ए फॉल’ को कान फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

 
Lagatar Desk: 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है. इस समारोह में दुनियाभर के सितारे शामिल हुए थे. जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, फिल्म, डायरेक्टर और प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया. 76 वां कान्स फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चला. जिसमें फ्रांसीसी फिल्म Anatomy Of A Fall ने सफलता का परचम लहरा दिया. इस फिल्म ने कान्स में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता. जस्टिन ट्रीट की फिल्म `एनाटॉमी ऑफ ए फॉल` ने 76वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए Palme D`or अवॉर्ड जीता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-457.jpg"

alt="" width="555" height="383" /> बता दें कि `एनाटॉमी ऑफ ए फॉल` एक फ्रांसीसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक राइटर पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसमे राइटर खुद को आरोप मुक्त करने की कोशिश करती है. इस फिल्म को 21 मई को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था. 23 अगस्त को अब इसे फ्रांस के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस सैंड्रा हूलर हैं. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ajsu-prepared-the-outline-for-the-three-day-dharna-in-the-meeting/">लातेहार

: आजसू ने बैठक कर तीन दिवसीय धरने के लिए रूपरेखा तैयार की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही