Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्रेंच ओपन : सेरेना विलियम्स और मेदवेदेव ने चौथे दौर में जगह बनायी

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में अपनी जगह बना ली है. इनके अलावा दुनिया के नंबर टू खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव भी टूर्नामेंट के चौथे दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया है. वहीं छठी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं. वुमंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में सेरेना ने हमवतन डेनियल रोज कोलिन्स को एक घंटे 25 मिनट तक खेले गए मैच में 6-4, 6-4 से हराया. अब तक 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना तीसरी बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंची हैं. सेरेना के अलावा महिलाओं में वर्ल्ड की 32 वें नंबर की रूस की खिलाड़ी अनास्तासिया पैवलेंचेनकोवा ने बेलारूस की आर्यना सेबालेंका को 6-4, 2-6, 6-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं. उनका अगला मुकाबला बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका से होगा.

इसे भी पढ़ें - Sherni">https://lagatar.in/seeing-the-trailer-of-sherni-many-forest-officers-became-crazy-about-vidya-balan-praised-by-tweeting/82814/">Sherni

का ट्रेलर देख कई फॉरेस्ट ऑफिसर Vidya Balan के हुए मुरीद, ट्वीट कर की तारीफ

प्री क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की खिलाड़ियों का दबदबा

कजाकिस्तान की दो खिलाड़ियों, टूर्नामेंट की 21 वीं सीड एलेना रयबाकिना और 23 वर्षीय स्लोवेनियाई तमारा जिदानसेक, ने भी पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. एलेना ने तीसरे दौर में रूसी खिलाड़ी एलेना वेस्नीना को 6-1, 6-4 से हराया, जबकि तमारा ने वर्ल्ड नंबर-68 चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6 (5), 6-2 से हराया. एलेना अगला मुकाबला सेरेना से है, जबकि तमारा प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानियाई सोराना क्रिस्टिया और रूस की डारिया कसाटकिना के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.

स्टेफानोस सितसिपास भी चौथे दौर में पहुंचे

वहीं जर्मन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी पुरुषों के चौथे दौर में पहुंच गए हैं. उन्होंने तीसरे दौर में लास्लो जेरे को 6-2, 7-5, 6-2 से जीता. दूसरी ओर रूस के डेनियल मेदवेदेव ने संयुक्त राज्य अमेरिका के रीली ओपेल्का को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है. स्टेफानोस सितसिपास पुरुषों के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही