New Delhi : साहित्य में फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नोक्स को साल 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. नोबेल प्राइज कमेटी ने कहा कि एनी को साहस और क्लिनिकल एक्यूटी के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है. एनी एर्नोक्स का जन्म साल 1940 में हुआ था और वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पलीं-बढ़ीं. नोबेल पुरस्कार जीतने वालीं एनी का मानना है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है. इस उद्देश्य के लिए वह भाषा को `चाकू` के रूप में इस्तेमाल करती हैं. पिछले साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था. वह 1986 के पुरस्कार विजेता वोले सोयिंका के बाद से पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अश्वेत अफ्रीकी लेखक थे और 1993 के पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन के बाद चौथे अश्वेत लेखक थे.
इन वैज्ञानिकों को मिला है कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
कैमिस्ट्री में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को समान भागों में `अणुओं के एक साथ विखंडन` का तरीका विकसित करने के लिए प्रदान किया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं की घोषणा की. उनके काम को क्लिक रसायन और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं के रूप में जाना जाता है.
इन्हें मिला है रसायन का नोबेल
इससे पहले रसायन का नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया. रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया.
इन्हें मिला भौतिकी का नोबेल
2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान भी हो चुका है. इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया. फ्रांस के वैज्ञानिक एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जेलिंगर को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्कॉटहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की थी.
स्वीडन के पाबो को चिकित्सा का नोबेल
चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वैंते पाबो को देने की घोषणा की गई. उन्हें यह पुरस्कार ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए दिया गया है. पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है.
शांति के नोबेल का एलान शुक्रवार को
इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्तूबर को की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – बंगलुरु">https://lagatar.in/people-of-purvanchal-celebrated-dussehra-with-pomp-in-bangalore/">बंगलुरु
में पूर्वांचल वासियों ने धूमधाम से मनाया दशहरा [wpse_comments_template]
में पूर्वांचल वासियों ने धूमधाम से मनाया दशहरा [wpse_comments_template]

Leave a Comment