Lagatar Desk : भारत में एप्पल के आईफोन 18 PRO और PRO MAX की बिक्री शुरू हो गई है. आईफोन की बिक्री शुरू होती ही दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर्स के बाहर फोन खरीदने की होड़ लगी है. भारत के जितने भी एप्पल स्टोर हैं, सभी में रात से ही ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी हैं, ताकि सुबह स्टोर खुलते ही सबसे पहले वे आईफोन खरीद सके.
#WATCH | Mumbai: A customer, Hitesh Patel, says, "I came here from Nashik. We have been queuing up since 10 pm last night. I have got the first slot that is 8 am. After this, we will get our product delivered. I change it (mobile) every year. Right now, I have a 17 Pro Max, and… https://t.co/RzKYvziuYk pic.twitter.com/B5V3pLvMe9
— ANI (@ANI) September 18, 2026
बता दें कि भारत में आईफोन की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लोग आईफोन को स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं. बढ़ती डिमांड और लोकप्रियता को देखते हुए एप्पल की दो फैक्ट्रियां 24 घंटे काम कर रही हैं. हालांकि कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन Duo भारत में नहीं बनाया जा रहा है.
बेस मॉडल अभी नहीं हुआ है लॉन्च
आईफोन 18 का बेस मॉडल अभी लॉन्च नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि यह अगले साल की पहली तिमाही में बाजार में आ सकता है. भारत में बिकने वाले आईफोन में बेस मॉडल की हिस्सेदारी करीब 80-85% है.
जानें किस फोन की कितनी है कीमत
- iPhone 18 Pro 256 GB : 1,64,900
- iPhone 18 Pro 512 GB : 1,89,900
- iPhone 18 Pro Max 256 GB : 1,79,900
- iPhone 18 Pro Max 512 GB : 2,04,900
- iPhone Duo 256 GB : 2,99,900
- iPhone Duo 512 GB : 3,24,900
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें