Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में सक्रिय 76 नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम घोषित

Ranchi : राज्य में सक्रिय 76 नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम की घोषणा की गयी है. पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय को नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था. जिसे गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. 76 नक्सलियों में इनाम की राशि एक करोड़ से लेकर एक लाख तक रखी गयी है. अब झारखंड में इनामी नक्सलियों की संख्या कुल 114 हो गयी है. इससे पहले इनामी नक्सलियों की लिस्ट में केवल 38 नक्सली थे. जिनमें एक करोड़ की श्रेणी में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख की श्रेणी में माओवादी सैक कमांडर अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, गौतम पासवान, टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू, विश्वनाथ उर्फ संतोष, प्रकाश महतो उर्फ पिंटू महतो. 15 लाख की श्रेणी में रीजनल कमांडर रणविजय महतो, दुर्याधन महतो उर्फ मिथलेश सिंह, इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू, मदन महतो उर्फ शंकर और पूनम उर्फ जोवा शामिल था.

इन नक्सलियों पर एक करोड़ के इनाम घोषित

  • असीम मंडल
  • मिसिर बेसरा
  • पतिराम मांझी उर्फ अनल

इन नक्सलियों पर 25 लाख के इनाम घोषित

  • सैक कमांडर चमन उर्फ लंबू
  • लालचंद हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा
  • रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी
  • अजीत उरांव उर्फ चार्लिस
  • अजय महतो उर्फ टाइगर और पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख  की इनाम राशि घोषित की गयी है.

इन नक्सलियों पर 15 लाख के इनाम घोषित

  • माओवादियों के रीजनल कमेटी सदस्य विभिषण उर्फ मोछू
  • संजय महतो उर्फ संतोष
  • नवीन उर्फ सर्वजीत यादव
  • छोटू जी उर्फ छोटे खेरवार
  • कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश मांझी
  • सचिन उर्फ रामप्रसाद मार्डी
  • रवींद्र गंझू
  • अमित मुंडा
  • नितेश यादव उर्फ इरफान
  • बेला सरकार उर्फ पंचमी
  • गणेश भारती उर्फ अभ्यास के साथ-साथ टीपीसी के आक्रमण गंझू और पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख के इनाम घोषित किये गये हैं.

इन नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम घोषित:

  • जोनल कमांडर रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा
  • मृत्युंजय जी उर्फ फरेश भुइयां
  • मुनेश्वर गंझू
  • अरविंद भुइयां
  • मनोहर गंझू
  • नीरज सिंह खेरवार
  • साहेबराम मांझी
  • विवेक यादव उर्फ कोरा
  • सीताराम रजवार
  • चंदन सिंह खरवार
  • गोदराय यादव और अभिजीत यादव पर 10 लाख के इनाम की घोषणा की गयी है.
  • इसके अलावा टीपीसी के आरिफ जी उर्फ शशिकांत और जेजेएमपी के पप्पू लोहरा पर भी 10 लाख की इनाम राशि रखी गयी है.

ये हैं 5 लाख के इनामी नक्सली

  • भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर रनथू उरांव उर्फ गुरुचरण
  • अघनु गंझू
  • गुलशन सिंह मुंडा
  • प्रदीप सिंह खेरवार
  • सहदेव महतो
  • संतोष भुइयां
  • नंद किशोर यादव
  • दशरथ उरांव
  • शीतल मोची
  • चंद्रभान पाहन
  • अजय यादव
  • जयंती उर्फ रेखा
  • खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा और गोविंद बिरजिया पर 5 लाख के इनाम घोषित किये गये हैं.
  • वहीं टीपीसी के जोनल कमांडर रोशन जी उर्फ धनु उरांव, प्रभात गंझू, जेजेएमपी के जोनल कमांडर बीरबल उरांव, रविंद्र यादव, लवलेश गंझू और रविंद्र यादव उर्फ चंद्रदेव यादव पर पांच लाख की इनाम राशि की घोषणा की गयी है.

7 नक्सलियों पर 2 लाख का इनाम

भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर लाजिम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह उर्फ सागर, सागेन अंगारिया, टीपीसी के एरिया कमांडर करीम जी और पीएलएफआई के एरिया कमांडर बलराम लोहरा पर दो लाख का इनाम रखा गया है.

राज्य के 11 नक्सलियों पर एक लाख का इनाम

राज्य के 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया है. इनमें वैसे नक्सली कैडरों को शामिल किया गया है, जो लगातार पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. इन्हें नक्सली लोकल गुरिल्ला कहते हैं. इस सूची में जो नाम शामिल हैं, उसमें भाकपा माओवादियों के लक्ष्मण राय, मीता उर्फ नयनतारा, पंथा उरांव, मेरिना सिरका, जेजेएमपी के फिरोज अंसारी, ललिन्द्र महतो, टीपीसी के सहेंद्र यादव, संतोष गंझू और वीरेंद्र गंझू और पीएलएफआई के सुखराम गुड़िया और सैम्युल उर्फ याकूब शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही