Search

 
 
 

रांची: नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर डे का आयोजन

 
Ranchi: भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, कन्दरी, मांडर के सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग एंव भारथी काॅलेज ऑफ नर्सिग में गुरुवार को फ्रेशर डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष छवि सिन्हा, सचिव  नितिन परासर, शैक्षणिक सचिव डॉक्टर दीपाली पराशर उपस्थित थीं. साथ ही डॉ उपेंद्र उपाध्याय, प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तवा व्याख्याता, अजेला गाड़ी, गोपाल तिर्की, दिपा कौडयार, पुनम मिंज, प्रतिमा कुजूर, कृसटीना किस्कू, सुषमा कुमारी, एमडी अफरोज, चिरनजिव कुमार, प्रीतम कुमार सिन्हा, अर्पणा कुमारी, शशिभूषण, मनीषा कुमारी, तुलसी दास आदि उपस्थित थे. प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तवा के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर खुद का मुल्यांकन करते रहने की सलाह दी गयी. साथ ही हमेशा बड़े सपने देखने तथा सफलता की जिद पालने की भी सलाह दी गयी. कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सबका भरपुर मनोरंजन किया गया. मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर के रूप में बीएससी विद्यार्थी नेहा रागिनी कुमारी एवं नीतिन कुमार और जीएनएम विद्यार्थी बबली लकड़ा एवं अंकित जोसेफ खलखो को सम्मानित किया गया. मंच संचालन मनीष कुमार तथा मंनतसा परवीन के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-received-dominicas-highest-honor-said-this-honor-is-dedicated-to-140-crore-indians/">पीएम

मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान, बोले, यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही