Search

 
 
 

FRFI सब जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप: झारखंड का शानदार प्रदर्शन

 
Ranchi: मुंबई में आयोजित एफआरआफआई सब जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में रांची के दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. यह टूर्नामेंट 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया गया. जिसमें ब्वॉयज अंडर-11 में 91 खिलाड़ियों ने भाग लिया. रांची के वेदांत अग्रवाल (सेंट एंथोनी स्कूल) ने थर्ड रैंक हासिल किया. वहीं देवांश अग्रवाल (डीपीएस) को थर्ड रैंक मिला. इसे पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-soil-of-sidho-kanhus-land-will-be-included-in-the-india-jodo-yatra-anugraha-mishra/">साहिबगंज

: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी सिद्धो कान्हू की भूमि की मिट्टी : अनुकूल मिश्रा
वहीं गर्ल्स अंडर-13 में 49 खिलाड़ी शामिल हुईं. जिसमें रांची से आद्या बुधिया (बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामक़ुम) ने 5वें रैंक पर कब्जा जमाया. जबकि ब्रिया शर्मा (लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, डोरंडा) ने टूर्नामेंट में 10वां रैंक सुरक्षित किया. मुंबई में आयोजित इस नेशनल इंवेट में देशभर से 725 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें झारखंड रांची क्रास कोर्ट स्क्वैश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कोच पुनीत पारिक, नीलेश, उदय, विजय का योगदान रहा. पिछले 6 वर्षों से इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crores-bet-in-gambling-on-deepawali-police-kept-driving-away-the-gamblers/">धनबाद

: दीपावली पर जुए में लगा करोड़ों का दांव, जुआरियों को खदेड़ती रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही