Search

 
 
 

रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गयी जुमे की नमाज, माहौल शांतिपूर्ण

 
Ranchi : राजधानी में शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गयी. माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा. बता दें कि शुक्रवार को होने वाले जुमे के नमाज को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है. इसको लेकर राजधानी रांची में सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी, रैफ और आईआरबी के पांच हजार जवानों को तैनात किया गया है. पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jharkhand-high-court-orders-home-secretary-to-appear-physically/">BREAKING

: झारखंड हाईकोर्ट ने होम सेक्रेटरी को सशरीर हाजिर होने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-pil-hc-seeks-report-on-temple-attack-firing-on-miscreants-intelligence-department-report-also-summoned/">रांची

हिंसा PIL : HC ने मंदिर पर हमला, उपद्रवियों पर गोली चलने की घटना पर मांगी रिपोर्ट, खुफिया विभाग की रिपोर्ट भी तलब

चप्पे - चप्पे पर पुलिस बल तैनात

17 जून को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. जिसको लेकर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिन इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई गई है. उनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है.इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग किया गया है.

बरती जा रही है विशेष सतर्कता

17 जून को जुमे की नमाज के बाद किसी भी तरह का माहौल खराब नहीं हो, और ना ही कोई हिंसा हो इसको लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है. पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है. आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है. खासकर रांची के डोरंडा, लोवर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसे भी पढ़ें - हिंसा">https://lagatar.in/important-news-about-agneepath-scheme-amid-violence-and-ruckus-recruitment-process-will-start-from-june-24/">हिंसा

व बवाल के बीच अग्निपथ योजना को लेकर अहम खबर, 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद देश भर में प्रदर्शन हुआ था. इसी दौरान बीते दस जून को रांची में प्रदर्शन के दौरान भीड़ अचानक हिंसक हो गई थी.जमकर पुलिस पर पथराव हुआ. इस दौरान पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें दो लोगों को गोली लगी और मौत हो गई. वहीं एक पुलिस जवान सहित सात लोग भी घायल हो गए थे. भीड़ ने एक मंदिर पर भी हमला कर दिया था. इसके बाद शहर में तनाव फैल गया था. दुकानें बंद हो गई थीं. इसे भी पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-case-supreme-court-will-hear-on-july-11-no-stay-on-high-courts-order-at-present/">शेल

कंपनी मामला : सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होगी सुनवाई,हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही