Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः फ्रेंड की बॉयफ्रेंड डॉक्टर ने नशा खिलाकर किया रेप, गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना इलाके से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार डॉक्टर रेप का आरोपी है. उस पर अपनी महिला दोस्त की दोस्त को नशा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. गिरफ्तार डॉक्टर का नाम दानिश बताया जा रहा है. लालपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना इलाके से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार डॉक्टर रेप का आरोपी है. उस पर अपनी महिला दोस्त की दोस्त को नशा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. गिरफ्तार डॉक्टर का नाम दानिश बताया जा रहा है. लालपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

बताया जाता है कि एक महिला फ्रेंड अपने फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में गई थी. इस दौरान महिला (जिसका बर्थ डे था) की बॉयफ्रेंड डॉक्टर ने नशा खिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. दुष्कर्म का शिकार बनने के बाद लड़की लगातार परेशान हो रही थी. उसे ब्लीडिंग हो रही थी. जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाना जरूरी थी, लेकिन उसे अस्पताल जाने से रोका जा रहा था.

 

जब अत्यधिक ब्लीडिंग होती रही, वह रूक नहीं रहा था तब महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर थाने की पुलिस इस मामले की जांच की है. जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली है कि लड़की बर्थडे पार्टी में अपने फ्रेंड के पास गई थी. जहां उसके फ्रेंड के बॉयफ्रेंड डॉक्टर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया.

 

इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि बॉयफ्रेंड डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. रेप करने के बाद लड़की को लगातार अस्पताल जाने से रोका जा रहा था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही