Jamui: जमुई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. मामला जमुई के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाणा पुल का है. दरअसल पांच दोस्तों की टीम बर्थ डे मनाने निकले थे. पार्टी करने के बाद दोस्तों ने बाइक रेस लगाना शुरू कर दिया. जिसके बाद बाइक रेसिंग करते हुए बाइक तेज रफतार होने की वजह से आपस में ही टकरा गई. जिसमें पांचों युवक बुरी तरह घायल हो गए. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के दौरान सदर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सैयद नौशाद अहमद ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई. वहीं तीनों मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह उर्फ गंगा सिंह के पुत्र उज्ज्वल सिंह और भंडरा गांव निवासी मुन्ना पांडेय, के पुत्र अंशु पांडेय, के रूप में हुई है.
बाइक पर कलाकारी करते दोस्तों की आपस में हुई टक्कर, तीन की मौत 2 गंभीर
Last Updated: Nov 11, 2024 12:00 AM (IST)