Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साथियों, आज मुझे आपका साथ चाहिएः सीएम

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के हक के लिए सभी का साथ मांगा है. कहा है कि साथियों राज्यवासियों के हक के लिए मुझे आपका साथ चाहिए. मैं मरते दम तक संघर्ष करूंगा और हक मांगूंगा. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भाजपा नेता ने राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये क्यों नहीं मांगा? झारखंड ने पिछले 3 लोकसभा चुनावों में 12/14, 12/14, 9/14 सांसद भाजपा को जिताए. फिर भी उन्होंने हम झारखंडियों का हक क्यों नहीं मांगा? इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/bjps-allegation-indi-alliances-goal-is-to-put-constitutional-institutions-in-the-dock/">

 भाजपा का आरोप, संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में करना इंडी गठबंधन का लक्ष्य   

मुझे बोगस मामले में जेल में डाला गया

सीएम ने ट्वीट में आगे लिखा है कि मुझे एक बोगस मामले में जेल में डाला गया. क्योंकि वे मुझे चुप कराना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि मैं अपने राज्य का हक मांगना छोड़ दूं. वे मुझे वापस भी जेल में डाल दें, तब भी मैं मरने दम तक संघर्ष करूंगा और हक मांगूंगा.

लगा रखी है केंद्र से राज्य तक अपनी पूरी शक्ति

आज झारखंड में उन्होंने (भाजपा) केंद्र से लेकर राज्य तक अपनी पूरी शक्ति लगा रखी है, ताकि किसी तरह वे मुझे रास्ते से हटा सकें और फिर झारखंडियों का हक मार लें. हम किसी अन्य राज्य की तरह विशेष पैकेज नहीं मांग रहे, हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं!

मुझे अपने वीर झारखंडियों का साथ चाहिए

आज मुझे अपने वीर झारखंडियों का साथ चाहिए. अगर आप आज अपना हक नहीं मांगेंगे, तो हमारे पैसों से दूसरे राज्यों को विशेष पैकेज मिलेगा और आप खाली हाथ रह जाएंगे. आज आवाज़ उठाइए! अपने अधिकारों के लिए खड़े हों! झारखंड का भविष्य आपके हाथों में है! इसे भी पढ़ें -दुर्गा">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-flag-march-regarding-durga-puja/">दुर्गा

पूजा को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही