Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्रेंडशिप डे आज, क्या आपको पता है इस दिन को मनाने के पीछे का राज?

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk:   फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का जश्न मनाने का दिन. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें किसी तरह का कोई मिलावटी इरादा नहीं होता. साफ दिल से इस रिश्ते को निभाया जाता है. इसी दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हर साल अगस्त के महीने में पहले रविवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है. इस साल फ्रेंडशिप डे एक अगस्त को मनाया जायेगा. वैसे तो दोस्तों को स्पेशल फील करवाने के लिए कोई स्पेशल दिन तो नहीं होना चाहिए.

दोस्त से अपने प्यार को जाहिर करने का दिन

http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/07/images-1.jpg"

alt="" width="1080" height="720" /> इस दिन दोस्त एक दूसरे को लेकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं. एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं. साथ ही तोहफे देकर, जश्न मनाकर फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का इतिहास क्या है. आइये हम आपको बताते हैं.

1935 में शुरू हुई थी फ्रेंडशिप डे की शुरुआत

http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/07/2020_72020073121394939596_0_news_large_23.jpeg"

alt="" width="660" height="387" /> बताया जाता है कि फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1935 में अमेरिका में हुई थी. इतिहास के अनुसार, अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक शख्स को मार दिया था. शख्स की मौत से उसका दोस्त सदमे में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का फैसला लिया.

इस दिन पहली बार 1930 में जोएस हॉल ने मनाया़

http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/07/Leadership-JCHall-MiddleAged-410x410-1.jpg"

alt="" width="410" height="410" /> वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फ्रेंडशीप डे की शुरूआत सबसे पहले परागुआ में हुई थी. 1958 में पहली बार अंतराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था. हालांकि  कुछ लोगों को मानना है कि 1930 में हॉलमार्क ग्रीटिंग के फाउंडर जोएस हॉल ने फ्रेंडशिप डे को मनाने की शुरुआत की थी. उन्होंने इस दिन अपने दोस्तों को गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड भेजा था.

हर देश में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन किया जाता सेलीब्रेट

http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/07/images-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दरअसल संयुक्त राष्ट्र समेत सभी देशों में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनायी जाती है. लेकिन  भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा है. दक्षिण एशियाई देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा है. जबकि, ओहायो के ओर्बलिन में इसे 8 अप्रैल को मनाने की परंपरा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही