Search

 
 
 

स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकजर्नो और सिल्ली फुटबॉल अकादमी के बीच मैत्री फुटबॉल मैच संपन्न

 
Ranchi: स्वतंत्रता दिवस की संध्या में सिल्ली फुटबॉल स्टेडियम में खेल के प्रति जुनूनी पत्रकारों के समूह क्रिकजर्नो और सिल्ली फुटबॉल अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला गया. मैत्री मैच में सुदेश महतो के नेतृत्व में सिल्ली फुटबॉल अकादमी ने क्रिकजर्नो को आसानी से हरा दिया. मैच समाप्ति के बाद सुदेश महतो, द रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन ने पुरस्कार वितरण किया. सभी ने इस तरह के आयोजनों की खुले दिल से प्रशंसा की और भविष्य में भी ये आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया. सिल्ली फुटबॉल अकादमी की ओर से सुदेश महतो ने क्रिकजर्नो टीम के सभी 30 पत्रकार साथियों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर क्रिकजर्नो के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव मोनू, कोषाध्यक्ष अमित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व राजधानी के पत्रकार मौजूद थे. मंच संचालन के साथ ही मैच के आयोजन में तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय कोच प्रकाश राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-gang-that-cheated-on-the-pretext-of-doubling-notes-busted-5-accused-arrested/">रामगढ़:

नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही