Search

 
 
 

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, हॉलैंड की महिला पहुंची हजारीबाग

 
वीजा की अवधि खत्म होने से हैं परेशान, एक बच्ची भी साथ ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है विदेशी महिला और उसकी बच्ची Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित खुटरा के युवक की दोस्ती हॉलैंड की महिला बरबरा प्लाड के साथ थी. उसके बाद महिला पर्यटक के रूप में हजारीबाग पहुंच गई. बताया जाता है कि खुटरा के युवक सद्दाम आलम उर्फ आफताब के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई. इसी बीच दोस्ती इतनी बढ़ गई महिला हॉलैंड से दिल्ली आई. चर्चा यह भी है कि युवक सद्दाम का उस महिला के साथ प्यार हो गया. दिल्ली में दो माह रहने के बाद वह हजारीबाग पहुंची. वह शहर के कैनेरी हिल होटल में रुकी. वहां तीन दिन रुकने के बाद युवक सद्दाम के घर खुटरा पहुंच गई. यहां अब उसके पास वापस जाने के लिए वीजा की अवधि समाप्त हो गई है. इसे भी पढ़ें :प्रेस">https://lagatar.in/rahul-said-in-the-press-conference-this-is-a-fight-between-nda-and-india-kharge-said-discussed-democracy-and-saving-the-country/">प्रेस

कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल, यह NDA और INDIA के बीच की लड़ाई, खड़गे ने कहा, लोकतंत्र और देश बचाने पर चर्चा की

महिला को गांव और यहां का मौसम भाया

इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला हॉलैंड से टूरिस्ट के रूप में भारत आई थी. उसके बाद वह हजारीबाग पहुंच गई. युवक के साथ उसके क्या संबंध हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है. ग्रामीणों की सूचना के बाद मामले की जांच-पड़ताल की गई. महिला मंगलवार को वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए दफ्तर भी गई थी. उसके साथ एक बच्ची भी है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची महिला की बेटी है. वह विदेशी भाषा बोल रही थी, जो ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ था. वैसे महिला को यह गांव काफी पसंद आया और यहां का मौसम भी उसे खूब भाया. गांव में भाइचारगी देखकर काफी खुश थी. गांव में यह चर्चा है कि क्या वह हॉलैंड लौटेगी या फिर यहीं आशियाना बना लेगी. फिलहाल सारा मामला उसके वीजा की अवधि बढ़ने पर टिकी हुई है. उसका दोस्त सद्दाम इसमें उसकी पूरी मदद कर रहा है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-central-schemes-are-not-working-properly-in-hemant-government-marandi/">गिरिडीह

: हेमंत सरकार में केंद्र की योजनाओं का ठीक से नहीं हो रहा काम- मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही