Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 फरवरी से डी.डी. नेशनल करेगा धारावाहिक स्वराज को बिंज मोड पर प्रसारित

Ranchi : 11 फरवरी 2023 से डी.डी. नेशनल धारावाहिक "स्वराज" का बिंज मोड पर प्रसारण शुरु करने जा रहा है. स्वराज धारावाहिक भारत की स्वतंत्रता संग्राम की सगर गाथा है. 75 एपिसोड के इस सीरियल का आरंभ उस दौर से होता है, जब 15 वी शताब्दी में वास्को डि गामा ने भारत की धरती पर कदम रखा था. इस धारावाहिक में भारत के आजाद होने तक के संघर्ष और गुमनाम स्वाधीनता नायकों की गौरव गाथा को संजोया गया है. 5 अगस्त 2022 को `स्वराज` धारावाहिक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ.एल.मुरुगन की उपस्थिति में शुरू किया गया. इस कार्यक्रम का प्रसारण दिनांक 14 अगस्त 2022 से हिन्दी में डी.डी. नेशनल के साथ-साथ नौ क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल तेलुगू, कन्नड मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली. ओड़िया व आसामी) में क्षेत्रीय चैनलों पर किया जा रहा है. प्रत्येक नए एपिसोड का हिन्दी में रविवार को सुबह 9 बजे और रात 9 बजे डी.डी. नेशनल पर और मंगलवार, बुधवार व गुरूवार को 1 बजे अपराह्न, वहीं शनिवार को रात 9 बजे से पुनः प्रसारित किया जाता है. इसे भी पढ़ें - हिंडनबर्ग-अडानी">https://lagatar.in/sc-expresses-concern-over-heavy-loss-to-investors-in-hindenburg-adani-case/">हिंडनबर्ग-अडानी

मामले में SC ने निवेशकों के भारी नुकसान पर चिंता जतायी

कुछ लोगों की शिकायत के बाद शुरू हो रहा है प्रसारण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/swaraj1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दरअसल कई लोगों ने धारावाहिक के कुछ एपिसोड के छूट जाने की शिकायत की थी. जिस कारण डी.डी. नेशनल ने 11 फरवरी 2023 से प्रसारित धारावाहिक "स्वराज" का बिंज मोड पर (एक साथ कई एपिसोड) पर प्रसारित करने का फैसला किया है. एपिसोड का प्रसारण अपराह्न 1.00 बजे से किया जाएगा. झारखंड के लोगों के लिए स्वराज धारावाहिक खास होने वाला है, क्योंकि 4 मार्च और 5 मार्च को तिलका मांझी और सिद्धो कान्हो मुर्मू पर बने एपिसोड दिखायी जाएगी. इसे भी पढ़ें - हाथ">https://lagatar.in/kharge-will-start-hath-se-hath-jodo-campaign-from-sahibganj/">हाथ

से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत साहिबगंज से करेंगे खड़गे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही