Search

 
 
 

9 जुलाई से 19वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता धनबाद में

 
Ranchi : 19वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद में 9 और 10 जुलाई को किया जा रहा है. जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में टाटा कम्युनिटी सेंटर डिगवाडीह में आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता के लिए टाटा कम्युनिटी सेंटर में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है, ताकि बारिश के कारण खेल बाधित न हो. वहीं आम दर्शकों के लिए दर्शकदीर्घा भी बनाई गई है. जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड जूनियर टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी जूनियर नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. इस प्रतियोगिता के लिए तकनीकी समिति का भी गठन किया गया है. इसके सानदा कमिटी के चेयरमैन अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, जबकि ताऊलू के चेयरमैन दीपक गोप को बनाया गया है. इसके अलावे जज की भूमिका में रत्नेश कुमार, रज़ि अहमद, शशिकांत पांडे, सुशील कच्छप, वाहिद अली, मनोज कर्मकार, इन्द्रशीष रॉय,पलबिंदर सिंह, बिमला टोप्पो आदि मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/prisoner-died-during-treatment-in-rims-videography-of-postmortem-process-done/">रिम्स

में इलाज के दौरान कैदी की मौत, पोस्टमार्टम प्रक्रिया की कराई गई वीडियोग्राफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही