Search

 
 
 

एक अगस्त से गीला-सूखा कूड़ा अलग करके नहीं दिया, तो निगम की गाड़ी नहीं उठायेगी कूड़ा

 
Ranchi : रांची वासियों के लिए एक सूचना है. अगर सूखा कचरा और गीला कचरा एक साथ रखा होगा तो नगर निगम की गाड़ी 1 अगस्त से आपके घर से कूड़ा नहीं उठायेगी. अब लोगों को अपने घरों में दो डस्टबिन रखने होंगे. एक में गीला और दूसरे में सूखा कूड़ा रखना होगा. निगम के कूडा उठाने वाले वाहन को कूड़ा अलग करके देना होगा, तभी वह कूड़ा लेकर जायेगा. नयी व्यवस्था लागू करने से पहले निगम पूरे रांची में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से जागरुकता अभियान चलायेगा.

प्लांट में गीले कचरे को गलाकर बायो गैस बनायी जायेगी

रांची वासियों को बताया जायेगा कि गीला-सूखा कूड़ा एक साथ देने पर उन्हें अलग करने कितनी परेशानी होती है. रिंग रोड स्थित झिरी डंप यार्ड में गेल इंडिया के द्वारा बायों गैस का प्लांट लगाया जा रहा है. उस प्लांट में गीले कचरे को गलाकर बायो गैस बनायी जायेगी.बायो गैस बनाने के लिए निगम को पर्याप्त मात्रा में गीला कचरा मुहैया करवाना होगा.

600 मीट्रिक टन कूड़े में आधा कूड़ा गीला रहता है

रांची में औसतन रोज लगभग 600 मीट्रिक टन कूड़ा जमा होता है. इसमें आधा कूड़ा गीला रहता है. वर्तमान समय में झीरी में दोनों तरह के कचरों को एक साथ डंप कर दिया जाता है. इससे गीले कचरे का उपयोग नहीं हो पाता है. इसी को देखते हुए निगम कूड़े के निष्पादन के लिए किसी एजेंसी को लाने की तैयारी कर रहा है. एजेंसी विभिन्न वार्डो से एमटीएस में आने वाले कूड़े से गीला और सूखा कूड़ा अलग करेगी. इसके बाद गीला कूड़ा अलग वाहन में लोड कर झिरी स्थित गेल प्लांट भेजा जायेगा और सूखा कूड़े में जो कबाड़ी में बिकने लायक होगा, उसकी बिक्री की जायेगी. बाकी झिरी डंप वार्ड में डंप किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही