Search

 
 
 

कंटेंट क्रिएटर से एंटरटेनमेंट आइकन तक, Elvish Yadav का अनस्टॉपेबल  सफर

कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से निकलकर मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले एल्विश यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपनी बेबाक अंदाज़, देसी स्टाइल और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेस के दम पर उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई है.
 

Lagatar desk : कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से निकलकर मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले एल्विश यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपनी बेबाक अंदाज़, देसी स्टाइल और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेस के दम पर उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई है.

 

सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका सफर अब बड़े रियलिटी शोज़ तक पहुंच चुका है, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. बिग बॉस ओटीटी, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 और एमटीवी रोडीज सीजन 20 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर जीत हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनका टैलेंट सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हर मंच पर चमकने का माद्दा रखते हैं.

 

 

 

 शुरुआती जीवन और शिक्षा

14 सितंबर 1997 को हरियाणा के वजीराबाद में जन्मे एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम से की और हंसराज कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की.

 

 

 

 यूट्यूब से मिली पहचान

साल 2016 में एल्विश यादव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जो बाद में उनके नाम से ही मशहूर हो गया. उनके कॉमिक और आम जिंदगी से जुड़े (रिलेटेबल) वीडियो ने उन्हें तेजी से लोकप्रिय बना दिया और लाखों फैंस का दिल जीत लिया.

 


 रियलिटी शोज में शानदार जीत

एल्विश यादव ने कई बड़े रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई:

बिग बॉस OTT सीजन 2 (2023) – वाइल्डकार्ड एंट्री के बावजूद विनर

एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग 2024 – हरियाणवी हंटर्स के कैप्टन के रूप में जीत

प्लेग्राउंड सीजन 3 और प्लेग्राउंड सीजन 4 – लगातार दो सीजन जीते

एमटीवी रोडीज सीजन 20 – गैंग लीडर के तौर पर जीत

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (2025) – कुकिंग और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता


 आगे क्या है प्लान

खबरों के मुताबिक, एल्विश यादव जल्द ही ‘अड्डा एक्सट्रीम बैटल’ जैसे नए शो में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए भी अप्रोच किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

 

नेटवर्थ कितनी है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एल्विश यादव की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, खुद एल्विश इस आंकड़े को लेकर साफ कहते हैं कि उन्हें अपनी सटीक नेटवर्थ की जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि वे सामान्य तरीके से काम और निवेश करते हैं और ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही