Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनतेरस से छठ तक शटडाउन पर पाबंदी, निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा

Ranchi : जेबीवीएनएल ने दीपावली से लेकर छठ तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया है. इसको लेकर रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने सभी डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश जारी किया है. कहा गया है कि 22 से लेकर 31 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार की शटडाउन पर रोक लगा दी गयी है. विशेष परिस्थिति में कार्यपालक अभियंता से अनुमति लेकर ही शटडाउन ली जा सकेगी. निर्बाध बिजली आपूर्ति और किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए स्काेडा सेंटर रांची में कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसका नंबर 0651-2490014 है. इसके अतिरिक्त ह्वाट्सअप नंबर जारी भी किया गया है, जिसका नंबर 9431135682 है. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoists-firing-at-railway-site-in-chandwa-three-contract-workers-were-shot/">BREAKING

: चंदवा में रेलवे साइट पर माओवादियों की फायरिंग, तीन ठेका कर्मियों को लगी गोली

निर्बाध आपूर्ति के लिए जारी हुआ यह दिशा-निर्देश

  • दीपावली के दिन 15 मेगावाट से 20 मेगावाट तक लोड बढ़ने की संभावना है. इस दिन आपूर्ति को लेकर विशेष सर्तकता बरती जाए.
  • शाम छह बजे से रात 11 बजे तक जेई, सहायक अभियंता सबस्टेशन में उपस्थित रह कर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.
  • शहर में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की सतत मॉनिटरिंग रखी जाए. अगर किसी ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना प्राप्त होती है तो उसे तुरंत दुरूस्त किया जाए.
  • ट्रॉली ट्रांसफार्मर को भी तैयार रखा जाए. आवश्यकता पड़ने पर इसे उपयोग में लाया जाए.
  • रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में छठ घाटों का भी निरीक्षण किया जाये.
  • छठ घाटों के आसपास लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता की जांच करा लिया जाए. अगर क्षमता बढ़ाने की जरूरत हो तो उसे बढ़ा दिया जाए.
इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-made-fun-of-the-officer-amid-the-program/">बिहारः

कार्यक्रम के बीच नीतीश कुमार ने अधिकारी का उड़ाया मजाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही