Search

 
 
 

डायबिटीज से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, सहजन के जबरदस्त फायदे

आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण लोगों का शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बनता जा रहा है. देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है
 

Lagatar desk : आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण लोगों का शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बनता जा रहा है. देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अनियंत्रित डायबिटीज शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है.

 

 

 

सहजन एक सुपरफूड

सहजन  एक अत्यंत पौष्टिक सुपरफूड है. आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों का विस्तार से बताया गया है. इसकी खास बात यह है कि इसकी फलियां ही नहीं, बल्कि पत्तियां और फूल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.

 


सहजन में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और वजन घटाने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और त्वचा व बालों की सेहत भी सुधरती है.

 

 


डायबिटीज कंट्रोल में सहजन के फायदे

सहजन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी माना जाता है. यह शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है, जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर संतुलित रहता है. इसके पोषक तत्व डायबिटीज मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होते हैं.

 

 


स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सहजन में विटामिन A, विटामिन B, फोलिक एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं. साथ ही यह खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स और त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं.

 


कैसे करें सेवन

 

सहजन के बीज, पत्तियां और फलियों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है.

पत्तियों को कच्चा, पाउडर या जूस के रूप में लिया जा सकता है.

पत्तियों को उबालकर उसमें शहद और नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं.

सूप, सब्जी या करी में इसका उपयोग किया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही