Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 फरवरी से बीएयू में तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन, लगेगी प्रदर्शनी

Ranchiराजधानी के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 3 फरवरी से तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेला का आयोजन बीएयू परिसर में किया जायेगा. जिसमें कई स्टॉल भी लगाये जायेंगे. जहां बीज, उर्वरक, कीटनाशक और यंत्र निर्माता एवं विक्रेता, बैंक एवं स्वयंसेवी जैसे संस्थान प्रदर्शनी करेंगे. बीएयू के प्रसार शिक्षा निदेशालय से संपर्क कर स्टॉल लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-naxalites-plot-foiled-seven-ied-bombs-recovered/">लातेहार

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सात आईईडी बम बरामद

मेले में प्रदर्शनी पर होगा फोकस 

मेले के प्रदर्शनी में समेकित कृषि प्रणाली, फसल उत्पादन एवं विविधीकरण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पौधा संरक्षण, फसलोत्तर प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन, कृषि यांत्रिकीकरण एवं उर्जा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार तथा बाजार व्यवस्था, वनोत्पाद प्रबंधन, औषधीय पौधे, उच्च कृषि शिक्षा आदि विषयों के तकनीकी पर फोकस होगा. इसे भी पढ़ें - मकर">https://lagatar.in/take-special-care-of-these-things-on-the-day-of-makar-sankranti/">मकर

संक्रांति के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान, बनेंगे बिगड़े काम

पशु स्वास्थ्य जांच समेत कई तरह के सलाह दिये जायेंगे

तीन दिवसीय मेले में उद्यान प्रदर्शनी में सब्जी, फल, फूल, औषधीय एवं सगंधीय पौधों से युक्त तकनीकी प्रदर्शनी लगायी जायेगी. वहीं पशु-पक्षी प्रदर्शनी के गोवंश, भैंस,बकरी,सूकर,मुर्गी,बत्तख,खरगोश और पक्षी, किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी तथा महिला कृषक गोष्ठी मुख्य कार्यक्रम होगा. मेले में फसल एवं सब्जियों के संकर बीज तथा पौधे सामग्री का प्रदर्शन एवं बिक्री, मिट्टी एवं जल की निः शुल्क जांच एवं पशु स्वास्थ्य जांच समेत कई तरह के सलाह दिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें - 21.65">https://lagatar.in/investigation-more-than-21-crore-embezzlement-case-completed-accused-will-be-heard-soon-on-punishment-points/">21.65

करोड़ गबन मामले की जांच पूरी, अभियुक्तों को सजा बिंदुओं पर जल्द होगी सुनवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही