Search

ग्लोइंग स्किन से सनबर्न-ट्रैनिंग तक, ये फेस स्क्रब लगाने के कई फायदें

Lagatar desk : गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग सनबर्न और टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में त्वचा की सही देखभाल के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय आप घर पर ही बने स्क्रब तैयार कर सकते हैं.ये स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.

 

 

स्ट्रॉबेरी स्क्रब

 

स्ट्रॉबेरी को पीसकर उसका पेस्ट बना लें. इसमें चीनी और बादाम का तेल मिलाएं. इस मिश्रण को त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ व निखरी दिखती है.

 

 

Strawberry Sugar Scrub in Glass Jar with Flowers and Fruit. Pink Strawberry  Scrub in Jar Surrounded by Strawberries and Flowers Stock Photo - Image of  homemade, juicy: 411783344

 

सॉल्ट स्क्रब

सी सॉल्ट में विटामिन E कैप्सूल और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर धो लें. यह त्वचा की गंदगी को साफ कर नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है.

 

 

Uploaded Image

ओटमील स्क्रब

ओटमील पाउडर में दही और गुलाब जल मिलाएं. इस पेस्ट को शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से धो लें. यह स्किन को सॉफ्ट और क्लीन बनाता है.

 

Uploaded Image

बेसन स्क्रब

बेसन में दूध और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे त्वचा पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. इससे त्वचा की गंदगी और टैनिंग कम होती है.

 

Uploaded Image

कॉफी स्क्रब

कॉफी पाउडर में नारियल तेल और चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं. इसे त्वचा पर मसाज करें और फिर धो लें. इसके बाद मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें. यह स्किन को स्मूद और ग्लोइंग बनाता है.

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//