Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोल्ड हॉलमार्किंग से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम तक, आज से बदल गये ये 7 नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : जून महीने के पहले दिन देशभर के कई नियमों में बदलाव हुए हैं. जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. इस बदलाव से एक तरफ जहां आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ा है. दूसरी तरफ कुछ चीजों में लोगों को राहत भी मिली है. 1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग, इंश्योरेंस प्रीमियम, एसबीआई से होम लोन लेने से लेकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के प्रीमियम तक के नियम बदल गये हैं. आइये जानते हैं कि 1 जून से किन-किन नियमों में बदलाव हुआ है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा.

आज से कार लेना हो गया महंगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Untitled-3-copy.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम को बढ़ाने की घोषणा की है. मंत्रालय के अनुसार, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए आज यानी 1 जून से 6 से 17 फीसदी तक ज्यादा प्रीमियम देने होंगे. नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1000 से 1500 CC तक की कार पर 6 प्रतिशत ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा. इसके अलावा 1000 CC तक की कार पर 23 प्रतिशत ज्यादा प्रीमियम देना होगा, जो एकमुश्त 3 साल के लिए होगा. इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया गया है. चालकों को नयी टू व्हिलर खरीदने पर अब 17 फीसदी ज्यादा प्रीमियम चुकानी होगी. वहीं 150cc से ज्यादा की बाइक पर प्रीमियम में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी.

एसबीआई का होम लोन भी हुआ महंगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/Untitled-1-copy-1.jpg"

alt="एसबीआई " width="600" height="400" /> देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने होम लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है. अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गयी है. इसी तरह रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) भी 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो गया है. पहले ये दोनों दरें क्रमश: 6.65 फीसदी और 6.25 फीसदी थी. वेबसाइट के अनुसार, नयी ब्याज दरें 01 जून यानी आज से लागू हो गयी है.

अमेजन में आज से नहीं मिलेंगे ई-बुक्स

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Untitled-4-copy.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अगर आपको किताबों की जगह ऑनलाइन बुक्स पढ़ने का शौक है. तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि आज से एंड्रायड ऐप यूजर्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) ने ई-बुक्स की खरीदारी बंद कर दी है. आज से अमेजन पर ई-बुक्स की खरीदारी नहीं कर पायेंगे. बिक्री बंद करने के पीछे की वजह नई गूल प्ले स्टोर पॉलिसी है.

Apple यूजर्स क्रेडिट और डेबिट कार्ड से नहीं कर सकेंगे खरीदारी

  अगर आप एप्पल यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल आज यानी 1 जून से एप्पल के नियमों में बदलाव हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक के के अनुसार, यूजर अब ऐप स्टोर पर खरीदारी या सदस्यता के लिए अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग नहीं कर पायेंगे. साथ ही आईक्लाउड+ और एप्पल म्यूजिक जैसे एप्पल सब्सक्रिप्शन कार्ड से पेमेंट नहीं किया जा सकेगा. कंपनी यूजर्स के कार्ड की जानकारी फाइल को स्टोर नहीं करेगी. जिसकी वजह से यूजर केवल Google Pay या PayTm जैसे UPI- आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भुगतान कर पायेंगे.

1 जून से गोल्ड में हॉलमार्किंग अनिवार्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/download.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा फेज 1 जून यानी आज से लागू हो गया है. अब 256 पुराने जिलों के अलावा 32 नये जिलों में भी एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर्स खुल गये हैं. जिसके बाद इन सभी 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गया है. इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के गहने ही बेचे जा सकेंगे. इन्हें भी बिना हॉलमार्किंग के बेचना संभव नहीं होगा.

कमर्शियल गैस सिलेंडर 135 रुपये हुआ सस्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/68844-lpg-cylinder-zeebiz-pic.jpg"

alt="सिलेंडर" width="600" height="400" /> महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी हो गयी है. बुधवार को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती हुई है. कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है. जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322, मुंबई में 2,171.50 और चेन्नई में 2,373 रुपये हो गयी है.

PMJJBY और PMSBY का प्रीमियम बढ़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Untitled-4-copy-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केंद्र सरकार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की प्रीमियम दर सालाना 330 रुपये से बढ़कर 436 रुपये हो गयी है. वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. ये नई प्रीमियम दरें 1 जून यानी आज से लागू हो गयी हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही