Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 मई से 10 जून तक भाजपा चलाएगी आजीवन सहयोग निधि अभियान

Ranchi: भाजपा 15 मई से 10 जून तक आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाएगी. हरमू स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. दीपक प्रकाश ने कहा कि संगठन के लिए धन संग्रह के लिए आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाया जाता है. इस अभियान से पार्टी का संपर्क और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है. सहयोग निधि दाताओं के मन में राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण का भाव और मजबूत होता है. आजीवन सहयोग निधि अभियान के प्रदेश टोली के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अभियान के सफल संचालन केलिए प्रदेश एवं जिला स्तर की टोली बनाई गई है. जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठक कर योजना बनाते हुए समाज से आर्थिक सहयोग प्राप्त करना है. बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा और बालमुकुंद सहाय समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही