Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंग बरसे’ से लेकर ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’ तक, इन बॉलीवुड गानों से जमेगा होली का रंग

Lagatar Desk : रंगों का त्यौहार होली इस बार 15 मार्च को मनाया जायेगा. लेकिन कुछ लोग आज 14 मार्च को भी होली खेलेंगे. इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर होली का त्यौहार मनायेंगे. लेकिन बॉलीवुड गानों के बिना होली का मजा अधूरा है. आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में हिंदी फिल्मों के होली की मस्ती से सराबोर गानों के बारे में बतायेंगे, जिसके बिना तो आपकी होली पूरी नहीं होगी. इन गानों को बजाते ही आप होली के माहौल में रम जायेंगे.  

‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-11-11.jpg">

class="size-full wp-image-1024472 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-11-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   ‘सिलसिला’ फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ के बिना होली की मस्ती हो ही नहीं सकती है. जब तक होली पार्टी में यह गाना ना बजे, तब तक मानों त्योहार की मस्ती फीकी ही रहती है. यह गाना अमिताभ बच्चन, रेखा, जया भादुड़ी और संजीव कुमार पर फिल्माया गया है. ‘अंग से अंग लगाना सजन’

अंग से अंग लगाना

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-6.jpg">

class="size-full wp-image-1024480 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर’ का गाना ‘अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना’ काफी जबरदस्त है. इस गाने में होली की मस्ती के साथ जमकर डांस भी है. फिल्म में जूही चावला, अनुपम खेर, सनी देओल और शाहरुख खान ने अहम रोल प्ले किया है.  

होली के दिन दिल खिल जाते हैं 

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-12-11.jpg">

class="size-full wp-image-1024473 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-12-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   1975 में आयी फिल्म शोले का आइकॉनिक होली सॉन्ग "होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं" काफी फेमस है. इसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. जब दोस्त और परिवार रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो यह गाना बजता ही है. इसकी धुन सुनते ही सबका मन खिल उठता है और माहौल रंगीन हो जाता है. यह गाना अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी सहित कई अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया है.

‘जोगी रा धीरे-धीरे’

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-13-10.jpg">

class="size-full wp-image-1024474 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-13-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   1982 में आयी फिल्म ‘नदिया के पार’ का होली सॉन्ग ‘जोगी रा धीरे-धीरे’ भी काफी फेमस ट्रैक है. गाने के बोल तो काफी प्यारे हैं. वहीं इस गाने को बजाने से होली वाला माहौल जम जाता है.

‘होली खेले रघुवीरा’

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-14-10.jpg">

class="size-full wp-image-1024475 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-14-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   साल 2003 में आयी फिल्म बागबान का गाना ‘होली खेले रघुवीरा‘ होली पर बजने वाला सबसे पॉपुलर ट्रैक है. सॉन्ग में अमिताभ बच्चन रंग और गुलाल उड़ाते हेमा मालिनी के साथ त्योहार मनाते हैं. ‘आज ना छोड़ेंगे हमजोली’

‘आज ना छोड़ेंगे हमजोली

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-6.jpg">

class="size-full wp-image-1024479 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फिल्म ‘कटी पतंग’ का होली सॉन्ग ‘आज ना छोड़ेंगे हमजोली’ भी काफी पॉपुलर गाना है. इस सदाबहार गाने को आशा पारेख और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है.

‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-15-9.jpg">

class="size-full wp-image-1024476 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-15-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ साल 2013 में आयी थी. इस फिल्म का होली सॉन्ग ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ काफी पॉपुलर है. इस गाने में रणबीर कपूर जमकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को रंग लगाते हैं और पानी से खूब भिगोते हैं.

लहू मुंह लग गया

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-8.jpg">

class="size-full wp-image-1024477 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   गोलियों की रासलीला राम-लीला साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना ‘’लहू मुंह लग गया’’ काफी फेमस है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे को इशारों-इशारों में रंग लगाते नजर आते हैं. साथ ही एक्ट्रेस मंत्रमुग्ध होकर डांस करती नजर आती हैं. हालांकि यह कोई पारंपरिक होली गीत नहीं है.

‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-17-7.jpg">

class="size-full wp-image-1024478 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-17-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावा आप ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’ को भी अपनी प्ले लिस्ट में एड कर सकते हैं. इस गाने के लिरिक्स होली के त्यौहार में जान ला देते हैं. अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने इस गाने का गाया है. इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जमकर थिरकते और एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आते हैं. इस गाने से आपकी होली पार्टी का मजा दोगुना हो जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही