Search

 
 
 

रांची : बुधवार से कैंसर रोगियों को सदर में ओपीडी परामर्श, कीमोथेरेपी की सुविधा भी

 
Saurav Kumar Shukla Ranchi :  सदर अस्पताल मरीजों के भरोसे का एक बड़ा केंद्र बन कर उभर रहा है. अस्पताल में बुधवार से कैंसर के मरीजों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. मेडिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ गुंजेश मरीजों को परामर्श देंगे. उन्होंने बताया कि हर तरह के कैंसर मरीजों को सदर अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा दी जायेगी. यह आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह से निशुल्क होगा. वहीं जो इस योजना के तहत नहीं आते हैं, उन्हें सरकारी दर या न्यूनतम दरों पर इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कैंसर सर्जरी की सुविधा भी सदर में मिलेगी. कैंसर सर्जरी के लिए तीन दिन ओपीडी की सुविधा मिलेगी. वहीं मेडिकल आंकोलॉजी में डॉ गुंजेश दो दिन बुधवर और शुक्रवार को परामर्श देंगे. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-happiness-turns-into-mourning/">कोडरमा

: खुशी मातम में बदली, करमा पर्व के दौरान व्यक्ति की करंट लगने से मौत, बच्चा झुलसा)

कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और हॉर्मोनल थेरेपी की मिलेगी सुविधा

सदर अस्पताल में बुधवार से कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और हॉर्मोनल थेरेपी भी होगी. वहीं इम्यूनोथेरेपी की सुविधा मिलने में मरीजों को अभी थोड़ी परेशानी होगी. क्योंकि यह आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं होता. डॉ गुंजेश ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से लोग निजी अस्पतालों में होने वाले खर्चों से बचेंगे. साथ ही लोगों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके अलावा रिम्स का बोझ भी कम होगा. इसे भी पढ़ें : 91">https://lagatar.in/former-pm-manmohan-singh-turns-91/">91

के हुए मनमोहन सिंह, पीएम मोदी, खरगे, राहुल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

छह बेड के साथ शुरुआत

सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज छह बेड के साथ शुरू होगी. इसके बाद मरीजों के हिसाब से बेड की संख्या में इजाफा किया जायेगा. वर्तमान में ब्लड कैंसर के मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व हैं, जो हमेशा भरे रहते हैं. डॉ गुंजेश ने बताया कि दो ओपीडी होने से एक ओपीडी में 50 से अधिक नये कैंसर मरीजों के पहुंचने की संभावना है. वहीं अगर कोई मरीज भर्ती होता है, तो वे हर दिन राउंड लेंगे. डॉक्टरों की मानें तो झारखंड में सबसे अधिक मुंह और स्तन कैंसर के मरीज पहुंचते हैं. वहीं इन दिनों बच्चेदानी और पित्त की थैली कैंसर के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/actresses-opinion-on-womens-reservation-bill/">महिला

आरक्षण बिल पर अभिनेत्रियों की राय, कहा-यहां से महिलाओं का भविष्य और उज्जवल होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही