Search

 
 
 

यूट्यूबर से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर,एल्विश यादव को मिली 3 बड़ी फिल्में

Lagatar Desk : एल्विश यादव ने साल 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी. वे अपने चैनल पर हरियाणवी लहजे में कॉमेडी स्किट, रोजस्टिंग वीडियो और व्लॉग्स बनाते थे.उनके देसी अंदाज और डायलॉग्स को युवाओं ने खूब पसंद किया, जिससे उन्होंने यूट्यूब पर एल्विश आर्मी नाम का एक बहुत बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया.
 
एल्विश यादव का यूट्यूब से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर

Lagatar Desk : एल्विश यादव का यूट्यूब से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर बेहद शानदार और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. उन्होंने एक आम यूट्यूबर के रूप में शुरुआत की थी और आज वे बॉलीवुड फिल्मों में कदम रख चुके हैं.

 

 

यूट्यूब से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर

एल्विश यादव ने साल 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी. वे अपने चैनल पर हरियाणवी लहजे में कॉमेडी स्किट, रोजस्टिंग वीडियो और व्लॉग्स बनाते थे.उनके देसी अंदाज और डायलॉग्स को युवाओं ने खूब पसंद किया, जिससे उन्होंने यूट्यूब पर एल्विश आर्मी नाम का एक बहुत बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया.

 

'बिग बॉस ओटीटी 2' से मिली पहचान


एल्विश के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2023 में आया जब उन्होंने ओटीटी 2' में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली. वे बिग बॉस के इतिहास में पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बाद वे 'लाफ्टर शेफ्स' और प्लेग्राउंड जैसे शोज़ में भी नजर आए.

 

 

 

बॉलीवुड फिल्मों में धमाकेदार एंट्री 

एल्विश यादव ने अपनी लोकप्रियता के दम पर बॉलीवुड में एक नहीं, बल्कि 3 बड़ी फिल्मों के साथ डेब्यू करने का ऐलान किया है.एल्विश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर व डायरेक्टर रेमो डिसूजा कर रहे हैं. इस फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को बिजनेसमैन विक्की जैन अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'VJ Frames' के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

 

 

मलामाल वीकली 2 


उनकी दूसरी बड़ी फिल्म मशहूर कॉमेडी फिल्म की सीक्वल मलामाल वीकली 2 है. इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में एल्विश के साथ रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े कलाकार दिखाई देंगे.

 

तीसरी अनटाइटल्ड फिल्म


एल्विश ने खुलासा किया है कि उनकी तीसरी फिल्म पर भी काम चल रहा है, जो अगले साल के अंत तक देखने को मिल सकती है.इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर उनकी एक सीरीज Aukaat Ke Bahar भी रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया.वही इस समय वो डेटिंग रियलिटी शो रिजज मास्टर में मेंटर्स के रुप में नजर आ रहे है 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही