Search

 
 
 

भारत और यूरोपीय यूनियन  के बीच FTA पर लगी मुहर,  उर्सुला ने मोदी से कहा, हमने यह कर दिखाया, मदर ऑफ ऑल डील्स

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार भारत ने अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट सफलतापूर्वक पूरा किया है. पीएम ने कहा कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग सहित ग्लोबल सप्लाई चेन को नयी दिशा देगा.  यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस डील की दिल खोल कर तारीफ की. उन्होंने मोदी से कहा, हमने यह कर दिखाया.
 

 New Delhi  :  भारत और यूरोपीय यूनियन  (EU) के बीच आज मंगलवार को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर डील पक्की हो गयी.  इस डील को यूरोपीय नेताओं ने मदर ऑफ ऑल डील्स  करार दिया है.

 

 

 
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार भारत ने अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट सफलतापूर्वक पूरा किया है. पीएम ने कहा कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग सहित ग्लोबल सप्लाई चेन को नयी दिशा देगा.  


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस डील की दिल खोल कर तारीफ की. उन्होंने मोदी से कहा, हमने यह कर दिखाया. उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भारत और यूरोप दोनों के लिए फायदे का सौदा करार दिया. कहा कि यह डील व्यापार, निवेश और रोजगार के नये अवसर मुहैया करायेगी.  


भारत और यूरोपीय यूनियन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों पक्ष सुरक्षा खतरों से निपटने, आर्थिक मजबूती और सुरक्षा को मजबूत करने, जलवायु और जैव विविधता कार्य को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों में प्रगति को तेज करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज का दिन हमेशा याद रखा जायेगा. यह हमारे साझा इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है.. उन्होंने लिखा, यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मिलकर ऐतिहासिक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के पूरा होने की घोषणा की गयी है.


पीएम मोदी के अनुसार यह डील आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेगी. युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर मिलेंगे. कारोबार के नये अवसर होंगे.  वैश्विक सप्लाई चेन मजबूत होगी. दुनिया की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच की यह ऐतिहासिक डील पूरे वैश्विक समुदाय को फायदा पहुंचायेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह डील भारत का अब तक का सबसे बड़ी FTA है 


यूरोपीय यूनियन ने अपने पोस्ट में लिखा कि EU और भारत ने आज एक महत्वाकांक्षी और व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत पूरी कर ली है. EU के अनुसार  यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील है  

  
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FADA) के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने ने भारत-EU FTA को ऑटो सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताया है. FADA के अनुसार भारत में यूरोपीय OEM की 95फीसदी से ज्यादा बिक्री पहले से ही लोकल मैन्युफैक्चरिंग से हो रही है. यह समझौता मेक-इन-इंडिया को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं के लिए विकल्प बढ़ायेगा.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही