Search

गाजा के अस्पतालों में ईंधन, दवा की आपूर्ति बंद, मुर्दाघर में शवों की भरमार, हजारों मरीजों की मौत की आशंका

 Tel Aviv : इजराइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच गाजा में चिकित्सकों ने रविवार को आगाह किया कि घायलों की बढ़ती संख्या से जूझ रहे अस्पतालों एवं अन्य बुनियादी चीजों की आपूर्ति में गंभीर कमी के कारण हजारों मरीजों की मौत हो सकती है. हमास के घातक हमले के बाद छिड़े युद्ध में जमीनी स्तर पर इजराइल के संभावित हमले से पहले तटीय इलाके में घिरे फलस्तीनियों को भोजन, पानी और सुरक्षित स्थान की तलाश के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

आईसीयू में 35 मरीज वेंटिलेटर पर,  60 डायलिसिस पर  

गाजा के अस्पतालों में जल्द ही जनरेटर का ईंधन खत्म होने की आशंका है, जिससे हजारों मरीजों का जीवन खतरे में पड़ जायेगा. खान यूनिस में नासिर अस्पताल में गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) घायल मरीजों से भरे हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर तीन साल से कम उम्र के बच्चे हैं. क्रिटिकल केयर कॉम्प्लेक्स’ के सलाहकार डॉ. मोहम्मद कंदील ने कहा कि विस्फोट से गंभीर रूप से घायल सैकड़ों लोग अस्पताल आये हैं, जहां सोमवार तक ईंधन खत्म होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि आईसीयू में 35 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और अन्य 60 डायलिसिस पर हैं. कंदील ने कहा, ‘अगर ईंधन खत्म हो जाता है, तो इसका मतलब है कि पूरी स्वास्थ्य प्रणाली ठप हो जायेगी, सेवाएं बंद हो जायेंगी.

बिजली आपूर्ति ठप हुई, तो  सभी मरीजों की मौत का खतरा

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक आपदा, एक और युद्ध अपराध, एक ऐतिहासिक त्रासदी की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर बिजली आपूर्ति ठप हुई, तो इन सभी मरीजों की मौत का खतरा है. उत्तरी गाजा पट्टी के कमाल अलवान अस्पताल में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. हुसाम अबू सफिया ने कहा कि इजराइल के आदेश के बावजूद अस्पताल को खाली नहीं किया गया क्योंकि मरीजों को कहीं और ले जाने का कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि आईसीयू में सात नवजात शिशु वेंटिलेटर पर हैं. सफिया ने कहा कि घायल मरीज कटे हुए अंगों, गंभीर चोट की हालत में आ रहे हैं.

100 शवों को सामूहिक तौर पर दफनाया जायेगा

इजराइल की घेराबंदी के कारण पानी और चिकित्सा आपूर्ति की किल्लत के कारण गाजा पहले से ही मानवीय संकट में है. निवासियों ने कहा कि कुछ बेकरी बंद होने से वे ब्रेड खरीदने में भी असमर्थ हैं. गाजा शहर के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा अस्पताल ने कहा कि उसके मुर्दाघर में काफी ज्यादा शव हो जाने के कारण आपातकालीन उपाय के तौर पर वह 100 शवों को सामूहिक तौर पर दफनायेगा. अस्पताल ने कहा कि शव को दफनाने में उनके रिश्तेदार असमर्थ हैं, इसलिए यह कदम उठाया जा रहा. इजराइल की जमीनी सेना की संभावित कार्रवाई से पूर्व गाजा पट्टी के मुख्य अस्पताल अल शिफा अस्पताल के मैदान में हजारों लोग शरण के लिए एकत्र हो गये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी डॉ. मेधात अब्बास ने कहा,  लोगों को लगता है कि उनके घर नष्ट हो जाने और उन्हें भागने के लिए विवश होने के बाद यह एकमात्र सुरक्षित स्थान है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//