Search

 
 
 

अमृतसर एयरपोर्ट पर भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर हिरासत में, लंदन जाने के फिराक में थी

 
Amritsar : खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के कथित चीफ भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आज गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये जाने की खबर है. गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वह लंदन जाने के लिए फ्लाइट में सवार होने जा रही थी. लेकिन इससे पहले ही उसे हिरासत में ले लिया गया. समाचार लिखे जाने तक अमृतपाल सिंह की पत्नी से इमिग्रेशन विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही थी. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. उस पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-war-and-unrest-that-world-is-suffering-from-today-its-solution-is-in-teachings-of-buddha/">पीएम

मोदी ने कहा, आज दुनिया जिस युद्ध और अशांति से पीड़ित है, उसका समाधान बुद्ध के उपदेशों में है

अमृतपाल सिंह ने  किरणदीप से 10 फरवरी को विवाह किया था

जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह ने   एनआरआई(UK ) किरणदीप कौर से 10 फरवरी को विवाह किया था. शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब में रहने लगीं.  इन दिनों वह अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रह रही हैं. किरणदीप आज सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उसकी दोपहर 1.30 बजे  लंदन की फ्लाइट  थी. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/no-relief-to-rahul-from-surats-session-court-in-case-of-cancellation-of-parliament-membership-will-approach-high-court-on-friday/">संसद

सदस्यता रद्द होने के मामले में सूरत की सेशन कोर्ट से राहुल को राहत नहीं, शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे

अमृतपाल  धर्मप्रचार कर रहे थे,  कुछ गलत नहीं किया

किरणदीप पर ब्रिटेन में बब्बर खालसा से संबंध होने और फंडिंग के आरोप भी लग चुके हैं. हालांकि किरणदीप ने इन आरोपों को गलत करार दिया है, किरणदीप के अनुसार वह भारत में कानूनी तौर पर रह रही है, कहा था कि वह यहां 180 दिन रह सकती हैं.अमृतपाल के फरार होने के बाद किरणदीप कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अमृतपाल को छोड़कर नहीं जायेगी. अमृतपाल सिर्फ धर्मप्रचार कर रहे थे. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, वह बेकसूर है. उन्हें फंसाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही