Search

 
 
 

भगौड़ा जगदीश पुनेथा को इंटरपोल की मदद से UAE से भारत लाया गया

सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से भगौड़ा जगदीश पुनेथा को UAE से भारत लाया गया. उत्तराखंड पुलिस को जालसाजी के मामले में जगदीश की तलाश थी. उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2021 में जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. जगदीश पुनेथा इस केस में अभियुक्त था. जालसाजी की घटना को अंजाम देने के बाद वह UAE भाग गया था.
 

Ranchi :   सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से भगौड़ा जगदीश पुनेथा को UAE से भारत लाया गया. उत्तराखंड पुलिस को जालसाजी के मामले में जगदीश की तलाश थी.
उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2021 में जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. जगदीश पुनेथा इस केस में अभियुक्त था. जालसाजी की घटना को अंजाम देने के बाद वह UAE भाग गया था. 

 

सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने इस भगौड़े के खिलाफ मई 2025 में रेड नोटिस जारी किया था. इंटरपोल ने नोटिस की कॉपी सभी विदेशी जांच एजेंसियों को भेज दिया था, ताकि भगौड़े का पता लगाया जा सके.

 

UAE के अधिकारियों ने जगदीश का पता लगाकर इंटरपोल को इसकी सूचना दी. इसके बाद उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के एक दल को UAE भेजा गया. पुलिस अधिकारियों का यह दल UAE के अधिकारियों के सहयोग से जगदीश को लेकर भारत पहुंची है. अब उसके खिलाफ संबंधित मामले में न्यायिक कार्यवाही शुरू की जायेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही