Search

 
 
 

पूर्ण योजना और पूर्व योजना से 400 पार का संकल्प पूरा करें- बाबूलाल

 

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, हर कार्यकर्ता को एक बूथ, एक गांव गोद लेने के निर्देश

Ranchi: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कहा कि हर कार्यकर्ता एक बूथ,एक गांव को गोद ले. वहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में मिले, इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है. बाबूलाल ने कहा कि पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है. जिसके कारण हमेशा सफलता मिलती है. कहा कि पार्टी के सभी विभाग महत्वपूर्ण हैं. जिन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा कराना है.
[caption id="attachment_854862" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/55555.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> बैठक के दौरान पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य[/caption]

जनता का मिजाज भाजपा के साथ है- कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के लिए अपने अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं. कहा कि रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है. जनता का मिजाज भाजपा के साथ है. हम सब को उनके दरवाजे पर बार बार दस्तक देना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और कार्यों पर चर्चा की. बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समिति के संयोजक एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी, विभाग के संयोजक और सह संयोजक मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही