Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं : बाबूलाल मरांडी

Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी का उद्घाटन किया. साथ ही प्रो. केपी शर्मा की लिखित पुस्तक ‘भारत में संस्थागत भ्रष्टाचार’ का विमोचन किया. इससे पहले युवराज पैलेस होटल के पास भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया. फिर को-ऑपरेटिव कॉलोनी के आदर्श नगर स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडेमी में सभा हुई. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी भी संस्था के प्रधान चाहें तो भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है. उन्होंने कहा कि श्राद्ध एवं विवाह जैसे कार्यक्रम में लोग जमीन बेचकर कार्य नहीं करें. ईमानदारी से जिन्हें जो कार्य सौंपा गया है, उसके प्रति अपने दायित्व को निभाएं. सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक बरही मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की, प्रत्यूष कुमार, अनुराधा, पत्रकार उमेश प्रताप आदि ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें: गरीबी">https://lagatar.in/jharkhand-facing-the-problem-of-poverty-and-migration-governor/">गरीबी

और पलायन की समस्या से जूझ रहा झारखंड : राज्यपाल

मौके पर ये रहे मौजूद

धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार वर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला पदाधिकारी सुनील मेहता, राजेश गुप्ता, सुनील साहू, जय नारायण प्रसाद, मूलचंद साहू, भैया बांके बिहारी, किशन यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जयराम प्रसाद, गणेश कुमार वर्मा उर्फ सीटू, सत्यभामा, अशोक कपरदार, डेगन मेहता, शेर सिंह, दिनेश कुशवाहा, चौधरी प्रसाद, रमेश हेंब्रम, हीरा सिंह, प्रकाश शर्मा, संजय शरण, विशाल बाल्मीकी, उज्जवल दास, तनवीर आलम आदि उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन और संचालन प्रोफेसर सुबोध सिंह ने की. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-due-to-the-strike-the-system-of-sadar-hospital-collapsed-patients-returning-careless/">साहिबगंज

: हड़ताल से सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमराई, बैरंग लौट रहे मरीज़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही