Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुल लोड बिजली के बीच रांची में फुल लोडशेडिंग

Ranchi : राजधानीवासी बुधवार को भी फुल लोड बिजली मिलने के बावजूद बार-बार लोडशेडिंग से हलकान रहे.
कई इलाकों में जमकर बिजली की कटौती की गयी. शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली का सिलसिला जारी रहा. भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए लोग परेशान रहे. पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है. तीन दिन पूर्व हटिया ग्रिड के सीटी में आग लगने के कारण तीनों ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी. बाद में दो ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर लिया गया था, पर एक ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण शहर में लोडशेडिंग कर बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. बुधवार को तीसरे ट्रांसफार्मर को ठीक कर लिया गया. इसके बावजूद शहर के बड़े हिस्सों में कटौती कर बिजली की आपूर्ति की गयी. कई इलाकों में अहले सुबह से देर रात तक बिजली की कटौती की गयी.

लोड बढ़ने के कारण बिजली की ट्रिपिंग

बताया गया कि बुधवार को राजधानी के तीनों ग्रिड से फुल लोड बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. हालांकि अभियंताओं ने बताया कि भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के कारण बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी रही. इस कारण राजधानी के विभिन्न इलाकों में बिजली का आना-जाना लगा रहा. इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. सुबह में बिजली की कटौती के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. वहीं कई इलाकों में देर रात तक अंधेरा कायम रहा.

इन इलाकों में अधिक परेशानी

जानकारी के अनुसार राजधानी के पिस्का मोड़, दयाल नगर, इटकी रोड, कटहल मोड़, पंडरा, बजरा, हेहल, हेसल, देवी मंडप रोड आदि इलाकों में बिजली की कटौती की गयी. वहीं शहर के केतारी बगान, फिरदौस नगर, दीपा टोली, डोरंडा, हिनू समेत कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही.

तीनों ग्रिड से फुल लोड बिजली- पीके श्रीवास्तव

रांची के विद्युत महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी के तीनों ग्रिड से फुल लोड बिजली की आपूर्ति की गयी. बुधवार को शहर के सभी इलाकों में नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति की जा रही है. यदि किसी इलाके में बिजली की समस्या हो तो वह स्थानीय खराबी के कारण है. उन्होंने बताया कि हटिया ग्रिड में आयी खराबी को दूर कर लिया गया है. अब किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.
इसे भी पढ़ें – सदर">https://lagatar.in/total-knee-replacement-surgery-successful-for-the-first-time-in-sadar-hospital-ranchi/">सदर

अस्पताल रांची में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही