Search

 
 
 

गैंगरेप के दोष‍ियों की ग‍िरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष, न‍िकाला व‍िरोध मार्च

 
Palamu : पलामू ज‍िले के पाटन थाना क्षेत्र के खामही गांव में कुछ ही महीने पहले हुई एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसको लेकर लोगों में नाराजगी है. बुधवार को उत्पीड़न विरोधी अभियान के तहत विभिन्न संगठन के लोगों ने विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम पलामू डीसी को ज्ञापन सौंपा. साथ ही समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. प्रदर्शनकारी बताते हैं कि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां तक की पीड़ित परिवारों वालों को जान से मारने की धमकी और केस वापस लेने को कहा जाता है. इसी तरह से जिले में कई जगहों से दुष्कर्म की घटना का उद्भेन पूरी तरह से नहीं किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तारी करे. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और जल्द ही पुलिस बाकी दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी. उन्‍होंने कहा क‍ि जरूरत पड़ी तो जो फरार हैं, उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निकालकर कुर्की जब्‍ती की भी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही