Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : बीमारी से 40 मुर्गियां मरी, पशुपालन विभाग ने लिया सैंपल

Phusro : बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत गायछंदा पंचायत के पाथुरिया में एक मुर्गी फार्म में बीमारी से 40 मुर्गियों के मरने की ख़बर है. घटना चार दिन पूर्व की है. पशुपालन पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम फार्म पहुंची और मरे हुए मुर्गियों का सैंपल कलेक्ट किया. फिलहाल सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जाएगा कि सारी मुर्गियां कैसे मरीं. मुर्गियां रंगीन सोना प्रजाति की थीं. डॉ.संजय कुमार ने मुर्गी फार्म संचालकों को सतर्कता बरतने की सख़्त हिदायत दी है. कहा कि कोई भी व्यक्ति जब फार्म में जाए तो कपड़ा, मुंह पर मास्क व जूता पहन कर जाएं और काम करने के बाद कपडे उतार दे. इधर मुर्गियों के मरने की खबर फ़ैलने के बाद लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. बताया जाता है कि पाथूरिया पंचायत के कर्मकार टोला निवासी गिरीबाला देवी को जेएसपीएलएस के माध्यम से 40 मुर्गियां पालन के लिए मिली थी. मुर्गा फार्म संचालिका गिरीबाला देवी और नुनीबाला देवी ने बताया कि घटना की संध्या को मुर्गियों को दाना देकर वह दूसरे कमरे में सोने चली गई. सुबह देखा तो सभी 40 मुर्गियां मरी पड़ी थीं. कहा कि मुर्गी पालन का धंधा हम गरीबों ने रोजगार के लिए शुरू किया था. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने कोई सुध ली और ना ही उन्हें सहयोग का आश्वाशन मिला. यह">https://lagatar.in/bermo-demurrage-suits-are-being-imposed-on-laborers-at-the-behest-of-dalal-union-varun-singh/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : दलाल यूनियन के इशारे पर मजदूरों पर लगाया जा रहा है डेमरेज सूट : वरुण सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही