Search

फुसरो : नियोजन में 60-40 का फॉर्मूला नहीं चलेगा : बेनीलाल

Phusro (Bokaro) : एटक से संबद्ध झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन व झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान ने सोमवार को चपरी गेस्ट हाउस के निकट दीपक कुमार का शहादत दिवस मनाया. इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री कृष्णा थापा, सचिव नरेश महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मधु पासवान, कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

     सभी सरकारों ने की आंदोलनकारियों की उपेक्षा

यूनियन के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि शहीदों और आंदोलनकारियों के बल पर झारखंड अलग राज्य बना. लेकिन अब तक सभी सरकारों ने आंदोलनकारियों और शहीदों की उपेक्षा की. आंदोलनकारी भुखमरी के कगार पर हैं. सरकार उन्हें पुनः चिह्नित कर आंदोलनकारी का दर्ज़ा देकर पेंशन दे. कहा कि सरकार अब तक न नियोजन नीति, ना उद्योग नीति और ना ही स्थानीय नीति बना सकी. सरकार का नियोजन में 60-40 का फार्मूला नहीं चलेगा. इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. रविवार को बहाली में जिलावार निकाले गया रोस्टर में दलित और पिछड़ों के साथ भारी अन्याय किया गया है. बेनीलाल ने कहा कि एक बार फिर नियोजन नीति, स्थानीय नीति और विस्थापन नीति बनाने की मांग और शोषण मुक्त झारखंड के लिए पूरे राज्य में उलगुलान किया जाएगा. इस मौके पर जयकुमार टूडू, गिरधारी महतो, लक्ष्मण हांसदा, मनीलाल पाल, हेमलाल महतो, छोटेलाल गुप्ता, बद्री महतो, अशोक महतो, बबलू राम, हरेंद्र मंडल, हेमंत महतो, हरेंद्र ठाकुर, नरेश करमाली, जीतेंद्र ठाकुर, राजेश कमार, वीरेंद्र चौहान, बिरन लोहार, नेपाली कहार, द्वारिका महतो, पुनीत गिरी, देवेंद्र कुमार, कमल साव, पूर्व वार्ड पार्षद सहोदरी देवी, उर्मिला देवी, अलिया देवी, कुंती देवी, संजय कमार, सरस्वती देवी, मीना देवी, रूपा देवी, बिरजू तुरी, सुगिया देवी, सरजू महतो, जगदीश महतो, सहदेव मांझी, अंजू देवी, राखी देवी, गीता देवी, रीता देवी, उमा प्रभादेवी, विकी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. यह">https://lagatar.in/bokaro-here-plants-are-planted-in-the-name-of-the-brave-martyrs-of-the-country/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : यहां देश के वीर शहीदों के नाम पर लगाए जाते हैं पौधे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp