Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : वार्षिक गणेश मेला का बेरमो विधायक ने किया उद्घाटन

Phusro : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्व.प्रकट बाबा गणपति धाम में शुरू हुआ श्री श्री मारुति नंदन महायज्ञ व वार्षिक गणेश मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह पहुंचे. उन्होंने वार्षिक गणेश मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया. इससे पहले अनूप सिंह ने बाबा गणपति की स्वयंभू प्रकट मूर्ति का दर्शन पूजन कर बेरमो विधानसभा सहित पूरे झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. पुजारी शिव शंकर पांडे ने मंदिर पूजा कराया. जबकि यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री ने पूजन कराया. उन्होंने कहा कि गणपति धाम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है. यहां मंदिर निर्माण के बाद से ही 32 साल से लगातार यज्ञ और मेला लग रहा है, जो सराहनीय है. इस मौके पर फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरी, दीपक कुमार गिरी, सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. बता दें कि यहां महायज्ञ और गणेश मेला 15 फरवरी तक चलेगा. यह">https://lagatar.in/petarwar-one-killed-the-other-serious-in-a-head-to-head-collision-of-a-bike/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही