Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : तुरियो में हाइवा से टकरायी बाइक, बाइक सवार की मौत

Phusro: फुसरो-चंद्रपुरा मार्ग में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियो कॉलोनी के समीप हीरक रोड में सड़क पर बगैर सुरक्षा लाइट जलाए खड़े हाइवा को सोमवार की रात धक्का मारने से बाइक सवार की मौत हो गई. उसकी पहचान धनबाद के झरिया निवासी राकेश सिंह उर्फ रॉकी ( 42 वर्ष) के रूप में हुई . वह महिंद्रा फाइनेंस कंपनी फुसरो शाखा में कार्य करते थे. वह फाइनेंस कंपनी का पैसा लेकर धनबाद शाखा जा रहे थे.

झरिया लौट रहे थे राकेश सिंह

जानकारी के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह फुसरो क्षेत्र से कंपनी की बकाया राशि कलेक्शन कर फुसरो कार्यालय में राशि जमा कराने के बाद बाइक (जेएच 10 एडी 1047) से झरिया लौट रहे थे. इसी दौरान तुरियो कॉलोनी के समीप खड़े हाइवा में पीछे से टक्कर मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का हेल्मेट तक पूरी तरह से टूट गया. दुर्घटना के बाद चालक हाइवा को लेकर फरार हो गया. रात के लगभग 8 बजे हुई उक्त घटना के बाद तारमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप महतो सहित गुड्डू सिंह, राज कुमार आदि लोगों के सहयोग से उन्हें अनुमंडल अस्पताल फुसरो लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांचाेपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. सूचना मिलने पर चंद्रपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.
इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-rape-of-a-minor-by-entering-the-house-the-accused-went-to-jail-including-2-news-of-the-district/">सिमडेगा

: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल समेत जिला की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही