Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : 28 दिनों से लापता सीसीएल कर्मी का अबतक नहीं मिला सुराग

Phusro : बेरमो थाना क्षेत्र के करगली तीन नंबर दौड़ा निवासी सीसीएल कर्मी महेंद्र यादव पिछले 28 दिन से लापता है. परेशान परिजन बेरमो थाना जाकर उनकी तलाश करने की गुहार लगा रहे हैं. महेंद्र यादव के पुत्र सूरज यादव ने बताया कि उसके पिता सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो परियोजना में ब्लास्टिंग मैन के पद पर कार्यरत थे. वे तीन नंबर धौड़ा स्थित क्वार्टर में पिछले 3 माह से अकेले रह रहे थे, जबकि उनका पूरा परिवार छत्तीसगढ़ स्थिति पैतृक गांव में था. बीते 30 जनवरी को पड़ोसियों ने फोन कर पिता के दो दिनों से आवास नहीं लौटने की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद परिजन आवास पहुंचकर पिता की काफी खोजबीन किया परंतु उनका कहीं भी पता नहीं चल सका. मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. सूरज यादव ने कहा कि 3 फरवरी को बेरमो थाना में पिता की गुमशूदगी का आवेदन दिया. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद 17 फरवरी को ऑनलाइन एफआईआर किया. बेरमो थाना पुलिस ने कहा कि आसपास के थाना में वायरलेस के जरिए सूचना दे दी गई है. लापता महेंद्र यादव की तलाश की जा रही है. यह">https://lagatar.in/bermo-bundu-chief-did-not-give-information-about-the-pending-case-in-the-affidavit-sdo-gave-notice/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बुंडू मुखिया ने शपथ पत्र में लंबित मुकदमे की नहीं दी थी जानकारी, एसडीओ ने दिया नोटिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही