Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : मारुति नंदन महायज्ञ में उमड रहे हैं श्रद्धालु

Phusro (Bokaro) : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्वप्रकट बाबा गणपति धाम में श्री श्री मारुति नंदन महायज्ञ छठे दिन मंगलवार को परिक्रमा करने श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी. साथ ही वार्षिक गणेश मेला में तरह-तरह के झूले, चाट, चाउमीन, खिलौने आदि दुकानों के लोग आनंद ले रहे हैं. महायज्ञ के यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ में वेदी पूजन, पाठ, देवी-देवाताओं का आह्वान, हवन, संध्या आरती की जा रही है. बुधवार 15 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी. आयोजन को सफल बनाने को लेकर कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उप सचिव लालमोहन महतो, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, सह मेला प्रभारी दीपक कुमार गिरि, संगठन मंत्री जय प्रकाश गिरि, सह संगठन मंत्री राजेश कुमार महतो, संयोजक धनेश्वर महतो, गिरिराज गिरि, नीलकंठ महतो, गिरधारी महतो, गोपी गिरि, पुजारी शिव शंकर पांडेय सहित 51 सदस्यीय टीम व ग्रामवासी सक्रिय रूप से लगे हैं. यह भी पढ़ें :पेटरवार">https://lagatar.in/petwar-6-youths-ran-from-bokaro-to-ranchi-in-memory-of-the-martyrs-of-pulwama/">पेटरवार

: पुलवामा के शहीदों की याद में बोकारो से रांची के लिए दौड़े 6 युवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही