Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : बंद खदान में आधा दर्जन अवैध सुरंगो की हुई डोजरिंग

Phusro : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के बंद अंगवाली कोलियरी से लगातार हो रहे अवैध कोयला उत्खनन के विरूद्ध गुरूवार को पेटरवार पुलिस, सीआईएसएफ व ढोरी सुरक्षा विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध सुरंगों की जेसीबी मशीन से भराई कराया. आधा दर्जन सुरंगों की डोज़रिंग की गई. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे सीसीएल ढोरी सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उइके ने कहा कि अवैध कोयला खनन पर नकेल कसने व सुरंगों को भरने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर पेटरवार थाना के एएसआई बिरेंद्र मंडल, सीआईएसएफ क्राइम विभाग के गुरुप्रित सिंह, रवि कुमार, आशुतोष कुमार, सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, गौतम कुमार, मानिक दिगार, भोला मिश्रा, जितेंद्र रजक, यशोदा कुमारी, जयंती कुमारी, गुडीया कुमारी आदि शामिल थे. गौरतलब है कि पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली व पिछरी बंद खदान में दर्जनों सुरंग बनाकर कोयला चोरों द्वारा कोयला खनन किया जाता है. इस बंद कोलियरी से कोयला खनन कर साइकिल व मोटरसाइकिल के द्वारा बालीडीह स्थित फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है. जिससे सीसीएल को लाखों रुपया का चूना लग रहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-world-bank-mission-team-met-dc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : विश्व बैंक मिशन टीम ने डीसी से की मुलाकात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही