Search

 
 
 

फुसरो : मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

 
Phusro (Bokaro) : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी स्थित रीजनल कॉलोनी में बुधवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया. जिससे सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल ढोरी मे कार्यरत डीजी ऑपरेटर मांगू महतो व उनका पुत्र, समाजसेवी राजीव महतो सहित आशा देवी नामक महिला भी घायल हो गयी. मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों ने अस्पताल में उपचार कराया. सभी लोग खतरे से बाहर है. समाजसेवी राजीव महतो ने बताया कि कॉलोनी स्थित पीपल पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था. वे लोग सड़क से गुजरर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया. शोर मचाते हुए वे लोग भागने लगे. इस दौरान हमें व अन्य तीन लोगों को मधुमक्खियों ने अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया था. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-bermo-sdpo-inspected-bokaro-thermal-police-station/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बेरमो एसडीपीओ ने किया बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही