Search

फुसरो : जल सहिया को जल-कर राशि वसूली करने का निर्देश

Phusro (Bokaro) :  बेरमो प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में मंगलवार को बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के रखरखाव व संचालन को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के 19 पंचायत के मुखिया, जलसहिया व स्वच्छता ग्राही ने भाग लिया. बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि हर घर जल नल योजना के तहत पंचायत के सभी घरों में पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन दिया जायेगा. जिसके तहत उपभोक्ता को पंचायत से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा. साथ ही समय पर मासिक जल-कर राशि वसूली जायेगी. जिससे रखरखाव किया जाना है. पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुरेश तिग्गा ने सभी जल सहिया को जल-कर वसूली करने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया सीमा महतो, पुष्पा देवी,  दुर्गावती देवी, अंजू आलम, कैथरीन हांसदा, चंद्रदेव घांसी, कामेश्वर महतो, जलसहिया तुषा देवी, रीना देवी, कामेश्वरी देवी, सुनीता देवी, लीना एंथोनी सहित पंचायत सेवक मनपुरन यादव, दिलीप कुमार गंझू, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-survey-of-pump-storage-project-started-on-dvcs-lugu-mountain/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डीवीसी के लुगु पहाड़ पर पंप स्टोरेज परियोजना का सर्वे शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp