Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : कुरपनिया के पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस रद्द

Phusro : बेरमो प्रखंड अंतर्गत कुरपानिया में संचालित मिथिला देवी के पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. गुरुवार को बेरमो बीडीओ मधु कुमारी ने कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया. पीडीएस डीलर पर राशन वितरण में लाभुकों के साथ मनमानी करने व अनियमितता बरते जाने के कारण विभाग के निर्देश पर अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई. बीडीओ मधु कुमारी ने बताया कि मिथिला देवी पर राशन वितरण के दौरान वजन में कटौती करने, दुकान बंद रखने व मनमानी करने की शिकायत लाभुकों ने विभाग में किया था. विभाग के निर्देश पर जांच उपरांत लाभुकों की शिकायत को सही पाया गया. कार्रवाई के दौरान बीडीओ मधु कुमारी ने इंजीनियर से डीलर के वजन मशीन की जांच कराया. जिसे जांचोपरांत वजन मशीन में छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई. यह">https://lagatar.in/kasmar-sevati-tusu-mela-held-in-three-km-area-ends/">यह

भी पढ़ें :  कसमार : तीन किमी क्षेत्र में लगने वाले सेवाती टुसू मेला का हुआ समापन                                 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही