Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : ह्यूमेन ट्रैफिकिंग के संदेह में पुलिस ने महिला व नाबालिग को रोका

Phusro : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो बाजार के कश्मीर ड्रेस कलेक्शन के निकट से काम कराने बैंगलुरु ले जाए जा रहे बचियों को पुलिस ने रोका. एक व्यक्ति अमरजीत सिंह और फूलो देवी नाम की महिला को बेरमो थाना लाकर एसआई मनोज झा पूछताछ कर रहे हैं. उन दोनों पर हजारीबाग जिले की गिंधीनिया गांव के रामलाल मांझी की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी अनिता कुमारी और हजारीबाग जिले के ही नरकी के निकट गझंडी निवासी कुंजलाल टुडू की पत्नी सीतामुनी कुजूर को बैंगलुरु ले जाने का आरोप है. हालांकि अनिता कुमारी और सीतामुनि कुजूर ने स्वेच्छा से काम करने जाने की बात कही. थाना पहुंचे बाल कल्याण समिति के डॉ.शशिकांत सिंह ने बताया कि नाबालिग होने के कारण अनिता कुमारी के परिजनों को बुलाया गया है. परिजनों के नहीं आने पर उसे बाल कल्याण समिति बोकारो भेजा जा सकता है. बता दें कि अनिता कुमारी और सीतामुनि कुजूर के अपहरण की चर्चा थी. लेकिन उन दोनों ने स्वेच्छा से काम करने के लिए बैंगलुरु जाने की बात कही है. समाचार लिखे जाने तक सभी से पूछताछ की जा रही थी. यह">https://lagatar.in/fusro-ccl-worker-missing-for-28-days-no-clue-yet-found/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : 28 दिनों से लापता सीसीएल कर्मी का अबतक नहीं मिला सुराग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही