Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : ऊर्जा मेला में कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ हल

Phusro : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से फुसरो सब स्टेशन के निकट शनिवार को ऊर्जा मेला का आयोजन हुआ. जहां विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया. मौके पर विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी नहीं रहने के कारण उपभोक्ता परेशान दिखे. ऊर्जा मेला में एसडीओ पप्पू बेदिया और जेई कुनू राम टूडू के अलावा उनके नीचे के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. यहां उपभोक्ताओं ने मीटर की समस्या, अधिक बिल आने की समस्या, कनेक्शन लेने के बाद भी मीटर नहीं लगाने व नाम बदलने जैसी समस्या संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे. एसडीओ पप्पू बेदिया ने कहा कि कई लोगों की समस्याएं हल हुई. जो शिकायतें स्थानीय स्तर पर हल नहीं होनी थी उसे कार्यपालक अभियंता कार्यालय तेनुघाट को अग्रसारित गया. इस मौके पर पिछरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवीदास ने कहा कि यहां लगाया गया ऊर्जा मेला से उपभोक्ताओं की समस्या का हल नहीं होगा जब तक यहां विद्युत कार्यपालक अभियंता या इससे ऊपर के अधिकारी नहीं बैठेंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-tribal-culture-will-not-survive-without-sarna-dharma-code-devnarayan-murmu/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सरना धर्म कोड के बिना नहीं बचेगी आदिवासियों की संस्कृति : देवनारायण मुर्मू   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही